सुबह 5 घण्टे के रेस्क्यू के बाद सुल्तानगढ़ फॉल से निकाली निशार की बॉॅडी

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले सुल्तानगढ़ फॉल पर कल शाम करीब 6 बजे अपने मित्रों के साथ ग्वालियर से पिकनिक मनाने आये युवकों में से एक युवक निसार खां नहाते समय पानी में डूब गया जिसे रात्रि में रेस्क्यू कर ढूंढऩे का प्रयास किया गया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लगा और अंधेरा अधिक होने के कारण रेस्क्यू दल  ने रात्रि में रेस्क्यू रोक दिया ओर आज सुबह 7 बजे से पुन: रेस्क्यू प्रारंभ किया गया जो लगभग 3 घंटे चला तब कहीं जाकर निसार की लाश मिली। जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में लिया और उसे पीएम के लिए भिजवाया। वहीं मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 

विदित हो कि बीते रोज ग्वालियर की शिंदे की छावनी में रहने वाला निसार पुत्र छोटे खां उम्र 25 वर्ष अपने मित्र आकाश पाल, विकास गुप्ता, संभव जैन और नितिन शाक्य के साथ पिकनिक मनाने सुभाषपुरा में स्थित सुल्तानगढ़ फॉल पर आया हुआ था। जहां उसके सभी साथी खाना खा रहे थे वहीं निसार पानी में नहाने के लिए चला गया। 

निशार के मित्र बताते हैं कि काफी देर तक वह पानी में अठखेलियां करता रहा, लेकिन कुछ देर बाद वह पानी में नहीं दिखा तो उन्होने सोचा कि निसार मजाक कर रहा है लगभग 15 मिनट बीत जाने के बाद भी निसार पानी से बाहर नहीं आया तो उन्होंने मोहना थाने जाकर पुलिस को सूचना दी। 

जिस पर उन्हें ज्ञात हुआ कि उक्त क्षेत्र सुभाषपुरा थाने में लगता है जहां से वह सुभाषपुरा पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। सूचना पाते ही पुलिस और होमगार्ड के सैनिक मौके पर आ गये जहां उन्होंने रेस्क्यू प्रारंभ किया जो करीब दो घंटे तक चला लेकिन निसार का कोई सुराग नहीं लगा तो रात्रि में रेस्क्यू बंद कर दिया और सुबह 7 बजे से रेस्क्यू शुरू किया जो 3 घंटे तक चला तब कहीं जाकर निसार का शव रेस्क्यू दल के हाथ लगा। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!