डॉ. शकुंतला पिप्पल बनीं भाजपा अनु. जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत की सहमति से अनु. जाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष सूरज केरो द्वारा अनुसूचित जाति मोर्चा की महिला विंग की प्रदेश कार्यकारिणी घोषित की गई जिसमें शिवपुरी से डॉ. शकुंतला पिप्पल को सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया है। प्रदेश की कार्यकारिणी में सदस्य बनने पर डॉ. पिप्पल ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार चौहान, संगठन महामंत्री सुहास भगत एवं मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सूरज केरो का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। 

यहां बताना होगा कि डॉ. शकुंतला पिप्पल इससे पूर्व अनु. जाति मोर्चा में जिलामहामंत्री के रूप में कार्यरत थीं। उन्होंने पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष जाटव के नेतृत्व में अपने कार्यों से संगठन को मजबूती प्रदान की। उनकी कार्यशैली से प्रभावित होकर ही पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व ने उन्हें प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल किया गया है। 

डॉ. पिप्पल के प्रदेश कार्यकारिणी में शामिल होने पर सामान्य प्रशासन मंत्री (राज्यमंत्री) लालसिंह आर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील सिंह रघुवंशी, मोर्चा के पूर्व अध्यक्ष सुभाष जाटव, भाजपा महामंत्री राजकुमार खटीक, करैरा मंडल अध्यक्ष जयप्रकाश सोनी, हरशिंकर परिहार, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज झा, विवेक चतुर्वेदी सहित अनेक नेताओं उन्हें बधाई दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!