न्यायालय परिसर में मोबाईल चुराते चोर दबौचे, हुई पब्लिक कुटाई

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। न्यायालय परिसर में आज राजस्थान से आए रामजीलाल नामदेव की जेब से मोबाइल चुराते हुए दो चोर रंगे हाथों पकड़े गए। पकड़े गए चोरों के नाम आकाश कोली और राकेश हैं। पकड़े जाने के बाद दोनों चोरों की वहां मौजूद लोगों ने पिटाई लगाई और इसके बाद उन्हेें पुलिस को सौंप दिया गया।जानकारी के अनुसार न्यायालय में आज राजस्थान देवरी के रामजीलाल नामदेव एक पेशी के सिलसिले में आए हुए थे। 

दोपहर 12 बजे के लगभग जब वह अपने अभिभाषक विजय तिवारी से बातचीत कर रहे थे। उसी दौरान मौका देखकर दो जेबकतरों ने उनका मोबाइल और पर्स उड़ा दिया। लेकिन उनकी इस हरकत को श्री नामदेव ने देखकर उन्हें दबोच लिया। 

इसके बाद वहां भीड़ इक्ट्ठी हो गई और सबने जेबकतरों को बुरी तरह से धुन दिया तथा उन्हें एक कमरे में कैद कर पुलिस को सूचित किया। बाद में पुलिसकर्मियों ने आकर दोनों जेबकतरों को वे थाने ले गए। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!