शिवपुरी। खेल और युवा कल्याण, धार्मिक न्यास और धर्मस्व विभाग मंत्री श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने शिवपुरी में गुरू गौरखनाथ मंदिर धर्मशाला और पुरानी शिवपुरी में स्थित कालियामर्दन मंदिर स्थित धर्मशाला का लोकापर्ण कर मंदिर के जीर्णोद्वार कार्य का भी अवलोकन किया। श्रीमती सिंधिया ने गुरू गौरखनाथ मंदिर की धर्मशाला निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे ठीक करने के पीआईयू के अधिकारियों को निर्देश दिए।
उन्होंने गुरू गौरखनाथ मंदिर धर्मशाला प्रांगण में स्थित बाउड़ी के जीर्णोद्वार कार्य का अवलोकन कर बाउड़ी में संग्रहित काई को हटाकर सफाई करने के निर्देश दिए। इस दौरान पोहरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री प्रहलाद भारती, कलेक्टर श्री तरूण राठी, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार पाण्डे सहित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।