
जानकारी के अनुसार शिवम उम्र 5 वर्ष निवासी डौंगर अपने घर में सो रहा था तो उसे जहरीले सांप ने काट लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। इसके बाद गंभीर हालत में शिवम को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसकी मृत्यु का कारण अज्ञात है। लेकिन शरीर पर सांप के काटे जाने के निशान हैं।