मायके जाने की जिद पर महिला को पीटा, मामला दर्ज

0


शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली शिवपुरी में एक विवाहित महिला की उसके ससुराल वालों ने इसलिये मारपीट कर दी क्योंकि वह मायके जाने की जिद कर रही थी। पुलिस ने इस मामले में फरियादी ललिता महादुले पत्नि पुरूषोत्तम महादुले की रिपोर्ट पर उसके पति पुरूषोत्तम महादुले, सास रामवती पत्नि पूरन महादुले और देवर मनोज महादुले तथा देवरानी बबीता महादुले पर भादवि की धारा 498 ए, 323, 506 और 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी को उसके ससुराल वाले मायके नहीं जाने देते थे और उसे दहेज के लिए प्रताडि़त करते थे। जब ललिता महादुले ने मायके जाने की जिद की तो उसके ससुराल वालों ने उसकी बेरहमी से पिटाई करते हुए उसे घर से निकाल दिया। जिस पर विवाहिता ने थाने पहुंचकर आरोपियों के विरूद्ध रिपोर्ट लिखाकर मामला दर्ज  कराया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!