शिवपुरी। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी चौकी क्षेत्र में एक सर्राफा व्यापारी के साथ तीन नकाबपोश बदमाशों ने गोली मारकर 25 लाख की लूट की घटना को अंजाम दिया है। इस घटना में व्यापारी को पेट में गोली लगी है। जिसे गंभीर हालात में परिजन ग्वालियर लेकर रबाना हो गए है। पुलिस मामले की जांच में जुट गर्ई है।
जानकारी के अनुसार बृजेेश सोनी उम्र 27 वर्ष अपने सोने की दुकान को बंद कर अपने घर मगरौनी में ही जा रहे थे। तभी रास्ते में घर के पास ही तीन नकाबपोश बदमाशों ने अपाचे बाईक से आकर सीधे बृजेश में गोली मार दी। जिससे बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। बदमाश बृजेश के पास से सोने चांदी और नगदी से भरे बैग को लेकर रफूचक्कर हो गए। इस घटना में गोली बृजेश के पेट में लगी है। जिससे व्यापारी की हालात नाजुक बनी हुई है। पुलिस मौके पर पहुंच गई है और मामले की जांच में जुट गई है।

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।