जपं अध्यक्ष रावत के भाई को फेसबुक पर मिली धमकी, पुलिस ने दर्ज किया मामला

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जनपद पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष पारम रावत के छोटे भाई जयसिंह रावत को एक युवक ने सोशल साइड फेसबुक पर अश्लील गालियों के साथ उनकी आंख फोडऩे व जान से मारने की धमकी दी है। जिसकी शिकायत पीडि़त ने कोतवाली में पहुंचकर दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने आरोपी सचिन रावत निवासी पाटखेड़ा के खिलाफ भादवि की धारा 294, 506 सहित 67 (क) आईटी एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। 

विदित हो कि जयसिंह रावत का विगत कुछ  माह पूर्व विवाद हुआ था जिसमें जयसिंह को गोली मार दी थी। जिससे वह घायल हो गया था। उक्त विवाद के बाद से ही आरोपी सचिन रावत निवासी पाटखेड़ा जयसिंह को लगातार धमकियां दे रहा था। विगत दिवस आरोपी सचिन ने फेसबुक और मैसेंजर पर जयसिंह को अश्लील गालियां लिखकर उसे धमकी दी कि वह उसकी आंख फोड़ देगा और उसे जान से खत्म कर देगा। 

उक्त मैसेज जयसिंह ने कल जब अपनी साइड खोली तो उसे मिला। जिस पर उसने कोतवाली पहुंचकर आरोपी सचिन रावत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। जिस पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। जयसिंह का कहना है कि सचिन ने उसे उक्त मैसेज 15 जुलाई को किया था। लेकिन वह चैन्नई था जिस कारण वह उक्त मैसेज नहीं देख पाया और कल उसने मैसेज देखा तो कोतवाली पहुंचकर आरोपी की शिकायत दर्ज करा दी। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!