करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के फिल्टर प्लांट रोड़ पर किराए से रहने वाले एक आरोपी ने 14 वर्षीय बालिका को घर में बुलाकर उसके साथ बलात्कार कर दिया और आरोपी ने बालिका को अपने कमरे में बंधक बनाकर रखा। जिसे रात्रि में परिजनों ने उक्त मकान से मुक्त कराया। जिसकी शिकायत पीडि़त बालिका ने थाने पहुंचकर दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भादवि की धारा 342, 376, 3/4 पीसीएसओ एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय बालिका 29 जुलाई को दोपहर 2 बजे अपनी बुआ के घर बर्तन देने गई थी। जहां लौटते समय धर्मा साहू के मकान में किराए से रहने वाले राहुल पुत्र बद्री जाटव निवासी बरौदी अमोला ने उसे रोक लिया और उसे अपने कमरे में ले आया।
जहां आरोपी ने बालिका के साथ बुरा काम किया और बाद में उसे कमरे में बंद कर भाग गया। जब रात तक बालिका घर नहीं आई तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। जहां रात्रि के समय खोजते हुए परिजन आरोपी के घर के पास पहुंचे जहां बालिका कमरे में चीख रही थी जिसकी आवाज सुनकर परिजनों ने उसे कमरे से बाहर निकाला।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।