शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के तहत आने वाली छोटी बजरिया पुरानी शिवपुरी में सोमवार को एक युवक ने महिला की मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है।
रहीशा पत्नी दरवीनसिंह बेडिय़ा उम्र 50 वर्ष निवासी छोटी बजरिया पुरानी शिवपुरी ने पुलिस को शिकायत में बताया कि समीर उर्फ सेंगर पुत्र दरवीनसिंह बेडिया उम्र 32 वर्ष 27 नं. कोठी के पास फतेहपुर शिवपुरी कल उसके घर आया और उसकी लड़की से शादी करने की बात कहने लगा।
जिस पर महिला ने पुत्री से शादी कराने से मना कर दिया। इसी बात से गुस्साए समीर ने रहीशा के साथ गाली-गलौज की तथा जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया, जिसके बाद महिला ने पुलिस थाने में केस दर्ज करवाया।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।