अवैध शराब बेचने को लेकर विवाद: ठेकेदार ने दलित होटल कर्मचारी को जमकर पीटा

NEWS ROOM
0
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के एक होटल पर अबैध शराब बैचने को लेकर होटल संचालक और शराब के ठेकेदारों में विबाद हो गया। इस विवाद के चलते शराब ठेकेदार ने अपने गुर्गो के साथ मिलकर होटल के दलित कर्मचारी को जमकर पीट दिया। जिससे उसके चोटे आई है। पुलिस ने दलित कर्मचारी की रिपोर्ट पर आरोपी ठेकेदार और एक गुर्गा के खिलाफ धारा 323,324,294,506,34 ताहि,3(1)(आर),3(1)एस,3(2) एससी एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार नरवर कस्बे में प्रिंयका होटल के नाम से एक होटल संचालित है। जिस पर नवल किशोरी पुत्र जनुआराम जाटव नौकरी करता है। बीते रोज इस क्षेत्र में शराब के ठेकेदार मुकेश राय को सूचना मिली कि प्रिंयका होटल पर अवैध रूप से शराब की बिक्री की जा रही है। जिसपर ठेकेदार खुद मौके पर अपने गुर्गो के साथ पहुंचगया। और होटल की तलाशी लेने लगा। 

जब होटल के कर्मचारी नवल ने उन्हें होटल में तलाशी लेने से रोका तो आरोपी ठेकेदार ने अपने गुर्गाे शिब्बू उर्फ शिवनारायण के साथ मिलकर नवल किशोर के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस मामले में फरियादी को चोटें आई है। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!