जहर गटकी किशोरी की उपचार के दौरान मौत

NEWS ROOM
0
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के ग्राम लैगण खो में बीते 20 जून को जहरीले पदार्थ का सेवन करने वाली नाबालिग किशोरी की जेएएच ग्वालियर में मौत हो गई है। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कयम कर विवेचना में ले लिया है। 

जानकारी के अनुसार छाया पुत्री हरवक्स गुर्जर उम्र 15 वर्ष निवासी लैगण खो ने बीते 20 जून को अपने ही घर में रखी कीटनाशक दवाईयों का सेवन कर लिया था। जिससे किशोरी की हालात बिगडने लगी। किशोरी की हालात को बिगड़ता देख परिजन तुरंत जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। 

जहां किशोरी की गंभीर हालात को देखते हुए चिकित्सकों ने ग्वालियर रैफर कर दिया। ग्वालियर में तीन दिन तक चले उपचार के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया। जिस पर कंपू थाना पुलिस ने जीरो पर मर्ग कायम कर असल कायमी के लिए नरवर थाने में भेज दिया। जहां पुलिस ने नरवर थाने में मर्ग कायम कर विवेचना में ले लिया है। अब किशोरी ने उक्त कदम क्यों उठाया यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!