रेत का उत्खनन कर ले जा रहे दो डंपर पकड़े

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के थाना अमोला अंतर्गत अमोल पठा चौकी क्षेत्र में बीती रात्रि अवैध रूप से रेत भरकर ले जा रहे दो डम्फर को पुलिस ने चैकिंग के दौरान पकड़ लिया और दोनों डम्फरों को चौकी में लाकर खड़ा उनके खिलाफ  कार्र्यवाही करने के लिए खनिज विभाग को सूचित कर दिया। 

विदित हो कि अमोलपठा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन जोरों पर है। जिसे लेकर कर्ई बार लोगों ने शिकायतें की। जिस पर कार्यवाही करते हुए कल अमोलपठा चौकी प्रभारी राघवेन्द्र यादव ने बीती रात्रि चैकिंग पॉइन्ट लगाए।

इसी दौरान दो डम्फर क्रमांक एमपी 33 एस 3600 व एमपी 33 एस 1416 वहां से गुजरे जिन्हें पुलिस ने रोक लिया और डम्फरों में भरी रेत की रॉयल्टी मांगी तो डम्फर चालक रॉयल्टी नहीं दे सके। जिस पर पुलिस ने दोनों डम्फरों को पकड़ कर थाने में खड़ा कर दिया और आगे की कार्यवाही के लिए खनिज विभाग को सूचना दे दी।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!