आकाशीय बिजली गिरने से दो और लोगों की मौत

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर अनुविभाग के भौंती और खनियांधाना क्षेत्र में विगत दिवस बिजली गिरने से झुलसे दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय मृतक बारिश से बचने के लिए छुपे हुए थे। जिन पर आसमानी बिजली गिर गर्ई। पुलिस ने इन दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी। 

जानकारी के अनुसार पिछले तीन दिनों से खराब मौसम के कारण बिजली गिरने की घटनायें बढ़ती जा रहीं है और जिले भर में कर्ई मौतें हो गई। ऐसी घटनायें बिगत 29 जून को ग्राम बूढोन और खनियांधाना के सिनबर खुर्द में घटित हुई जहां बूढोन के अमर सिंह पुत्र रघुनाथ लोधी उम्र 42 वर्ष की उस समय बिजली गिरने से मौत हो गर्ई। 

जबकि दूसरी घटना खनियांधाना के सिनवर खुर्द में घठित हुई जहां खेत पर काम कर रहे कप्तान सिंह पुत्र आशाराम लोधी उम्र 52 वर्ष की बिजली गिरने से मौैत हो गर्ई। बीते रोज भी आकाशीय बिजली गिरने से एक ही गांव के चार लोग काल के गाल में समा गए है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामला विबेचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!