गांव के दबंगों ने किसान की जमीन को जबरन जोत दिया, रोका तो मारपीट

NEWS ROOM
0
पिछोर। जिले के पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम जरायं में रहने वाले एक किसान की जमीन पर गांव के दबंगों ने कब्जा  कर लिया और उसे जबरन जोत दिया। मना करने पर आरोपियों ने फरियादी के साथ अभद्रता के साथ उसे गालियां दी और उसे जान से मारने की धमकी देकर उसे भाग जाने की चेतावनी दी। फरियादी ने आरोपियों की इस करतूत से परेशान होकर थाने पहुंचकर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज करा दी। जिस पर पुलिस ने 4 आरोपियों के खिलाफ धारा 447, 294, 506, 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार श्यामलाल पुत्र सतरा रजक निवासी जरायं का खेत गांव में स्थित है। जिस पर गांव के दबंग गंगाराम रजक, महेश रजक, मुकेश रजक, फूलसिंह रजक ने कब्जा कर लिया और उसके खेत को जबरन जोत दिया। जब यह घटना खेत मालिक श्यामलाल  को लगी तो वह मौके पर पहुंचा और उसने जुताई करने से रोका तो आरोपी लडऩे को उतारू हो गए और श्यामलाल के साथ गाली गलौच शुरू कर दी साथ ही उसे धमकी देते हुए कहा कि वह यहां से भाग जाए नहीं तो उसे जान से मार देंगे। आरोपियों की धमकी से घबराकर फरियादी थाने पहुंचा और पुलिस को पूरी घटना के बारे में बताया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!