शिवपुरी। रक्तदान पखवाड़ा के अंतर्गत स्वैच्छिक रक्तदान जिला चिकित्सालय में पदस्थ नर्सिंग ऐसोशियेसन की ओर से किया गया। मरीजों के स्वास्थ्य की देखभाल के साथ-साथ रक्तदान-जीवनदान के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए आज नर्सों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान से बढक़र दुनिया में कोई दान नहीं है।
इससे किसी पीडि़त मरीज को जीवन दान मिल सकता है जो कि अनमोल है। रक्तदान करने वालों में स्टाफ नर्स रीनू विजयकर, अकीला अंसारी, मधुरिका मसीह, रजनी सोलंकी, सुन्नी वक्तावर, के अलावा दिव्यांग महिला मीनाक्षी गोस्वामी व उनके पति राकेश कुमार ने भी स्वैच्छिक रक्तदान किया। मीनाक्षी गोस्वामी ने बताया कि रक्तदान जीवनदान है और मुझे रक्तदान करने से मन को खुशी मिलती है। इस मौके पर ब्लड बैंक के लैबटेक्निशियन भानू प्रताप रायकवार, श्रीराम कटारे और बलीराम अहिरवार सहित ब्लड बैंक स्टाफ मौजूद था।
प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।