बैराड़ बना सट्टे का गढ़,खुलेआम चल रहा है सट्टा, देखे वीडियों

NEWS ROOM
0
सतेन्द्र उपाध्याय, शिवपुरी। जिले के बैराड़ थाना क्षेत्र में इन दिन सटोरियों की जमकर पौ बारह चल रही है उक्त सटौरियें बैराड़ में खुल्लम खुल्ला सटे के काले कारोबार में लिप्त है इन सटौरियों को बैराड़ पुलिस का खुला सरंक्षण प्राप्त है। आज इस सट्टे का एक विडीयों सामने आया है जिसमें सटौरिया सरेआम सट्टे की लाईन लेते हुए दिखाई दे रहे है। कम समय में ही विकसित इन सटौरियों ने पूरे बैराड़ क्षेत्र को अपने चंगुल में ले लिया है। अब तो आलम यह है कि सरेआम बीच बाजार में कुर्सी डालकर सट्टे की पर्चियां काटी जा रही है। 

विदित हो कि बैराड़ कस्बे में निवर्तमान थाना प्रभारी धर्मेद्र यादव ने सटोरियों पर पूूरी तरह लगाम लगा दी थी। जिसके चलते बैराड़ क्षेत्र में सट्टा पूर्ण रूप से बंद हो गया था। लेकिन जैसे ही टीआई धर्मेन्द्र यादव को पिछोर थाने में पुलिस की खराब कार्यप्रणाली के चलते थाने को व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से धर्मेन्द्र यादव का ट्रांसफर किया बैसे ही सटौरिये छिपे बिलों से बाहर निकल आए। और थाना प्रभारी की मिली भगत से बैराड़ कस्बे में खुलेआम सट्टे का कारोबार करने लगे। यह सट्टे में 1 के 90 के चक्कर में कई प्रतिष्ठित परिवार पूरी तरह से बर्दाव हो रहे है। 

ऐसा नहीं है कि इन सटौरियों की भनक बैराड़ पुलिस को नहीं हो वल्कि सूत्रों का दाबा है कि इस सट्टे की काली कमाई का एक हिस्सा पुलिस को भी फिक्स है जिसके चलते आज तक उक्त सटौरियों पर कोई भी कार्यवाही नहीं हो पाई है। अब देखना यह कि पुलिस इन सटौरियों पर अंकुश कस पाती है या नहीं ।
वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!