नपाध्यक्ष शिवहरे ने किया राष्ट्रीय परिवार सहायता की राशि का वितरण

NEWS ROOM
0
कोलारस। नगर परिषद कोलारस में आज उन परिवार को राष्ट्रीय परिवार सहायता राशि प्रदान की गई जो गरीबी रेखा के नीचे अपना जीवन यापन करते हुए अपने परिवार के मुखिया को खो चुके है। नगर परिषद अध्यक्ष रविन्द्र शिवहरे ने अपने प्रयासों से उन गमगीन परिवारो की मदद के लिए शसन की योजना के चलते आज उन सभी छः परिवार की आर्थिक मदद के लिए बीस बीस हजार की राशि के स्वीकृति पत्र (चेक) वितरित किये । 

नगर परिषद से राशि प्राप्त करने बालो में आशा राठौर पत्नी स्व.राजेंद्र वार्ड क्र.12, हनीफा वानो पत्नी स्व. शरीफ खां वार्ड क्र.02, ममता पमार पत्नी स्व.मोहन वार्ड क्र. 02, मंजू कुशवाह पत्नी स्व. विष्णु वार्ड क्र 02, हक्की वाई कुशवाह पत्नी स्व.विजय वार्ड क्र.12, सरला सोनी पत्नी स्व. सुरेश सोनी वार्ड क्र.1 

सभी परिवार को राशि वितरित करते समय नपा उपाध्यक्ष लक्ष्मी वाई कुशवाह, मुख्य नगर परिषद अधिकारी प्रियंका सिंह, राजकुमार भार्गव पार्षद, मंगल सिंह कुशवाह, महेश गुप्ता ,सोनू बाई, सोनू सेन, रचना भानु जाट मिथलेश अर्जुन जाटव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि बलवीर निवोरिया, प्रवक्ता रफीक मोहम्मद आदि गणमान्य नागरिक और समस्त स्टाफ मौजूद था।
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!