दुकान का ताला तोडक़र चोरी

Updesh Awasthee
0
खनियांधाना। जिले के खनियांधाना थाना क्षेत्र के ग्राम खनियांधाना में दुकान का ताला तोडक़र उसमें रखे सामान चुरा लिया। जब दुकान मालिक दुकान पर आया तो उसे दुकान का ताला टूटा मिला। इस पर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोर की तलाश शुरू कर दी है। 

जानकारी के अनुसार खनियांधाना में किराने की दुकान करने वाले राजपाल पुत्र ओमकार पाल उम्र 27 वर्ष निवासी खनियांधाना ने शिकायत दर्ज कराई कि वह 6 जून को अपने किराने की दुकान बंद कर किसी काम से बाहर चला गया था।

लेकिन जब वह 24 जून को वापस लौटकर आया और अपनी दुकान खोलने के लिए गया तो दुकान का ताला टूटा हुआ था, इस पर जब अंदर जाकर देखा तो सामान इधर-उधर बिखरा हुआ था। पुलिस को सूचना दी गई, पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। दुकान मालिक राजपाल ने बताया कि चोरों ने करीब 25 हजार रुपए का राशन का सामान चुरा लिया है।

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!