साईकिल शोरूम संचालक ने लगाई फांसी

पिछोर। जिले के पिछोर कस्बे में बस स्टेण्ड पर भार्गव साईकिल शोरूम के मालिक रामकुमार मिश्रा ने उम्र 48 वर्र्ष ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार मृतक रामकुमार शराब का आदी था और आए दिन वह शराब पीकर घर पर पहुंचता था और बताया जाता है कि पिछले कई दिनों से वह अपने सार्ईकिल के शोरूम पर भी नहीं जा रहा था। 

वहीं बीती रात्रि रामकुमार ने घर के पीछे एक टपरिया में रस्सी का फंदा डालकर फांसी लगा ली जिससे उसकी मौैत हो गई आज सुबह रामकुमार की लाश वहां लटकी हुई आसपास के लोगों ने देखी तो तुरंत पुलिस को सूचना दे दी।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!