आकाशीय बिजली का कहर: एक ही गांव के 4 लोगो की मौत, 6 घायल

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम दबियाकला और बूढोन में कल आकाशीय बिजली गिरने से चार लोगों की मौत हो गर्ई जबकि 6 लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार हेतु पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने इन सभी मामलों में मर्ग कायम कर लिया। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बूढोन में बारिश के दौरान अमर सिंह पुत्र रघुनाथ सिंह लोधी उम्र 48 वर्ष बारिश से बचने के लिए गांव में एक स्थान पर खड़ा हुआ था। तभी तेजी से बिजली कडक़ी और वहां खड़े अमर सिंह पर गिर गर्ई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

इसी दौरान गांव में दूसरी जगह भी बिजली गिरी जिसमें शीला पत्नि मुरारी लोधी उम्र 38 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई। वहीं रात्रि करीब 8:45 बजे दबियाकला में भी तेज बारिश के दौरान बिजली गिरने से घर के बरामदे में बारिश से बचने के लिए खड़े सियाराम पुत्र मुरली उम्र 68 वर्ष, केपी पुत्र बादाम परिहार उम्र 28 वर्ष मनोज पुत्र लाखन यादव उम्र 34 वर्ष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गांव में रहने वाले अन्य पांच लोग बिजली गिरने से झुलस गए। जिन्हें गंभीर हालत में पिछोर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!