कपंनी के रूपए ऐठने रची थी फर्जी लूट की कहानी, पर्दाफाश

NEWS ROOM
0
शिवपुरी। जिले के बदरवास थाना क्षेत्र में बिगत 14 फरवरी को हुई लूट के मामले में पुलिस ने फरियादी को ही आरोपी बनाते हुए दबौच लिया है। इस घटना में पुलिस ने आरोपी के साथी को भी दबौचा है। दबौचें गए दोनो बदमाशों से पुलिस ने पूरे रूपए मोबाईल टेबलेट सहित बाईक की चाबी भी जप्त कर ली है। अब पुलिस इस मामले में आरोपीयों पर गबन सहित झूठी रिपोर्ट करने की धाराओं में मामला दर्ज कर रही है। आज पुलिस कंट्रोलरूम में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने बताया कि 12 फरवरी को रविशंकर पुत्र दशरथ सिंह यादव निवासी विजयपुरा थाना पिछोर ने बदरवास थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए कहा कि वह समिता फायनेंस कंपनी का बदरवास एंजेट है। 

उसका काम कंपनी के रूपयों की वसूली करना है। जब वह वसूली कर अपनी मोटर साईकिल से लौट रहा था। तभी अज्ञात बदमाशों ने उसकी बाईक को रोककर उसके साथ मारपीट कर वसूली कर ला रहे 96 हजार रूपए नगद, मोबाईल आरोपी लूट कर ले गए। 

इस पर पुलिस ने पूछा कि घटना दो घण्टे पहले की है और अब रिपोर्ट दर्ज कराने आए हो तो रवि ने बताया कि लूटेरे उसकी बाईक की चाबी भी साथ ले गए। पुलिस ने मामले में सदेंहपूर्ण लगने पर अज्ञात आरोपीयों के खिलाफ अपराध क्रमांक 36/17 पर धारा 392 के तहत मामला दर्ज कर लिया था। 

इस घटनाक्रम को संदेह की नजर से देखते हुए मोबाईलों को ट्रेस करने सायवर सेल को भेज दिया। जिस पर सायवर सेल ने मोबाईल को टे्रस करते हुए आरोपी के बहनोई के पास पाया गया। जिस पर पुलिस ने बहनोई को उठाया और उससे पूछताछ की तो सामने आया कि उक्त मोबाईल आरोपी ने अपने जीजा को दे दिया था। पुलिस ने इस मामले की पूछताछ की तो पूरा मामले का पर्दाफाश हो गया। 

आरोपी ने उक्त घटनाक्रम की पूरी रूप रेखा अपने मित्र जीतेन्द्र यादव पुत्र भगवान सिंह यादव उम्र 22 वर्ष निवासी बूडाखेड़ा थाना मायापुर के साथ मिलकर रूपयों से भरा बैंग मोबाईल,टेवलेट देकर रन्नौद की और भगा दिया। थाने पहुंचकर लूट की घटना की कहानी बताई। पुलिस ने इस मामले में दोनों आरोपीयों से लूटें गए रूपए मोबाईल,टेवलेट सहित पूरा सामान जप्त कर लिया है। पुलिस अब इस मामले में फरियादी बने युुवक रवि सहित जीतेन्द्र पर धारा 211,180,409,424 और 120 वी के तहत मामला दर्ज करने में जुटी हुई है। 

इस पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने में एसडीओपी सुजीत सिंह भदौरिया सहित थाना प्रभारी पीपी मुदगल,थाना प्रभारी रन्नौद रामेन्द्र सिंह,सायवर सेल की टीम सहित बदरबास थाने की पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही। 

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!