स्वर्णकार समाज के विवाह सम्मेलन में एक दूजे के हुए 39 जोड़े

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। स्वर्णकार समाज द्वारा अंतर्राज्यीय विवाह सम्मेलन आज गांधी पार्क में आयोजित किया जा रहा है जिसमें अग्नि के सात फेरे लेकर 39 जोड़े परिणय सूत्र में बंधेंगे। आज सुबह 8 बजे समाज के लोग सम्मेलन स्थल पर एकत्रित हुए जिनमें मध्य प्रदेश सहित उत्तर प्रदेश और राजस्थान के समाज बन्धु भी उपस्थित रहे।

अन्य रस्मों के साथ समाज का सम्मेलन प्रारंभ हुआ। प्रात: 8 बजे विवाह की रस्में पूर्ण की गई। उसके पश्चात भोज का आयोजन किया गया। दोपहर में समाज की एक विशाल रैली शहर के प्रमुख मार्र्गो से होते हुए सम्मेलन स्थल पर पहुंची इसके पश्चात आमंत्रित अतिथियों द्वारा अपने उदबोधन दिए गए। रात्रि में वर वधू फेरे लेकर परिणय सूत्र में बधेंगे। 

उक्त सम्मेलन स्वर्णकार समाज के जिलाध्यक्ष मनीष सोनी आगर बाले, सम्मेलन अध्यक्ष नारायण सोनी गणेशखेड़ा बालों के प्रयासों से स्वर्र्णकार समाज द्वारा आयोजित किया जा रहा है। 

जिसमें प्रत्येक जोड़े से 1लाख 42 हजार रूपए लिए गए हैं और उन्हें उपहार स्वरूप एलर्ईडी, कूलर, डबलबैड,  गद्दे , तकिया, रजाई, वर्तन सहित अभूषणों में बैंदी, मंगलसूत्र, चांदी की पायल और बिछिया समाज द्वारा दी गर्ई है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!