प्रतिबंध के बाद भी हो रहा था बोर खनन, मशीन जब्त, चार आरोपी दबोचे

Updesh Awasthee
0
शिवपुरी। पिछोर थाना क्षेत्र के ग्राम खुटेरा में विगत रात्रि प्रतिबंध के बाबजूद भी गुपचुप तरीके से बोर खनन कर रही दो मशीनों को जप्त कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनमें दो आरोपी वाहन चालक हैं। जबकि दो आरोपी वे हैं जो जिले में बोर खनन के लिए तमिलनाडू से बोर मशीन मंगाकर बोर खनन कराते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियोंं के खिलाफ धारा 188 सहित मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 66/192 ए, 190 (2), प्रदूषण अधिनियम की धारा 115/190 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनारा में रहने वाले आरोपी अंकित गुप्ता पुत्र ओमप्रकाश गुप्ता व महेन्द्र सोनी, तमिलनाडू में बोर व खनन कंपनी से कॉन्टेक्ट कर जिले में बोर खनन का कार्य कराते हैं और इसी के तहत दोनों आरोपियों ने ग्राम खुटैरा के सीताराम यादव के खेत में बोर कराने के लिए रूपए लिए और दो मशीनें वहां पहुंचा दी जबकि इन दिनों बोर खनन पर रोक लगी हुई है। 

इसके बाबजूद भी दोनों आरोपियों ने बोर खनन कराने का ठेका ले लिया और बीते 25 जून को रात्रि में गुपचुप तरीके से बोर खनन शुरू करा दिया। जिसकी सूचना पुलिस को प्राप्त हुर्ई तो पुलिस मौैके पर पहुंची जहां मशीन क्रमाकं केए 01 एमएच 6799 और केए 01 एडी 2577 को जप्त कर मशीन चालक कंधा स्वामी पुत्र पलनी स्वामी निवासी बल्लूपुरन नाली प्लायम नमकुल तमिलनाडू, गोपी नाथ पुत्र मुत्तू स्वामी निवासी अयोध्यापट्टनम केलम तमिलनाडू को गिरफ्तार कर लिया। 

दोनों आरोपियों ने बताया कि उन्हें दिनारा के रहने वाले अंकित गुप्ता और महेन्द्र सोनी ने यहां खनन करने के लिए बुलाया था। पकड़े गए आरोपियों के बयानों के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को दिनारा से गिरफ्तार कर लिया। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!