गल्ला व्यापारी की दुकान की शटर उचकाकर 30 किंव्टल गेंहू चोरी, दतिया में बेंच दिया

NEWS ROOM
0
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के फूला माता के मंदिर के पास स्थिति एक गल्ला व्यापारी की दुकान की शटर उचकाकर चोरों ने दुकान में रखे गेहूं के कट्टे पार कर दिए। इस बात की भनक गल्ला व्यापारी को सुबह दुकान खोलने के दौरान लगी। इस बात की शिकायत गल्ला व्यापारी ने पुलिस थाना दिनारा में की। जहां पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार गल्ला व्यापारी विपिन गुप्ता पुत्र उमाशंकर गुप्ता की दिनारा के फूला चौराहे पर गल्ले की दुकान थी। बीती रात्रि विपिन अपनी दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। तभी अज्ञात चोरों ने दुकान की शटर का ताला तोड़ शटर उचकाकर दुकान में रखे 35 बोरी गेंहू पार कर दिए। इतना ही नहीं इन चोरों ने एक बगल की दुकान को भी अपना निशाना बनाया और ताले तोड़ दिए। परंतु दुकान में खर रखी होने से चोर खर को छोडक़र भाग गए। 

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और तत्काल पुलिस ने टोल प्लाजा के सीसीटीव्ही खंगाले। जिसमें आरजे 41 जीए 0996 नंबर की पिकअप संदिग्ध लग रही है। जब इस पिकअप के बारे में जानकारी जुटाई तो सामने आया कि उक्त पिकअप का नंबर तो याद नहीं है पर एक राजस्थान पास पिकअप आई थी। जिसने गेंहू को दतिया के व्यापारी मनोज चऊदा को बेचने की बात कही जा रही है। पास ही कन्थरिया की दुकान पर स्थिति गार्ड ने भी उक्त पिकअप को निकलते हुए देखने की बात कही है। हांलाकि पुलिस इस मामले में अभी कुछ भी कहने से परेहेज कर रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विवेंचना में ले लिया है। 
Tags

Post a Comment

0Comments

प्रतिक्रियाएं मूल्यवान होतीं हैं क्योंकि वो समाज का असली चेहरा सामने लातीं हैं। अब एक तरफा मीडियागिरी का माहौल खत्म हुआ। संपादक जो चाहे वो जबरन पाठकों को नहीं पढ़ा सकते। शिवपुरी समाचार आपका अपना मंच है, यहां अभिव्यक्ति की आजादी का पूरा अवसर उपलब्ध है। केवल मूक पाठक मत बनिए, सक्रिय साथी बनिए, ताकि अपन सब मिलकर बना पाएं एक अच्छी और सच्ची शिवपुरी। आपकी एक प्रतिक्रिया मुद्दों को नया मोड़ दे सकती है। इसलिए प्रतिक्रिया जरूर दर्ज करें।

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!