प्रसिद्ध संत पुलक सागर जी के जन्म दिवस पर मनाया गया पुलक पर्व

NEWS ROOM
शिवपुरी। देश के प्रमुख दिगम्बर संत भारत गौरव मुनिश्री पुलक सागर जी महाराज के 47 वें अवतरण दिवस पर पुलक जनचेतना मंच एवं महिला जागृति मंच शिवपुरी के द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन जिला अस्पताल शिवपुरी में किया गया। 

रक्तदान शिविर की खास बात यह रही कि जिसमें पुलक जनचेतना मंच के कोषाध्यक्ष अनिल जैन और उनके सुपुत्र वैभव जैन ने एक साथ रक्तदान कर गुरू के प्रति अपनी भावांजलि अर्पित की। 

संस्थाध्यक्ष पारस जैन एवं संरक्षक सूरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि मुनिश्री पुलक सागर जी महाराज के अवतरण दिवस पर पूरे भारत वर्ष में पुलक जन चेतना मंच एवं महिला जागृति मंच ने रक्तदान शिविर का आयोजन कर जरूरतमंदों को रक्त उपलब्ध कराया। इसी कड़ी में शिवपुरी में भी नौ मर्ई को रक्तदान शिविर का आयोजन कियाग या।  

जिसमें राष्ट्रीय सहमंत्री सूरज जैन, राष्ट्रीय सहमंत्री श्रीमती इंदिरा जैन, पूर्वध्यक्ष राजेश सिंघल, अनिल जैन, विमल जैन, चन्द्रसैन किलावनी वाले, वैभव जैन और श्रीमती सीमा जैन द्वारा उत्साहपूर्र्वक रक्तदान किया गया। इस अवसर पर चितरंजन जैन, ऋषभ जैन, अनुराग जैन, मुकेश जैन, राजकुमार जैन, नीरज जैन, संदीप जैन, राकेश जैन, मनोज जैन, विनोद प्रधान, दिनेश जैन, मुकेश जैन, धर्मेन्द्र जैन आदि उपस्थित थे। अवतरण दिवस पर चन्द्रप्रभू जिनालय पर संगीतमय शांतिपाठ विधान का भी आयोजन किया गया। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!