पहले मां को घायल किया फिर फांसी के फंदे पर लटक गया राकेश

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत बड़ापुरा पुरानी शिवपुरी में रहने वाले एक युवक ने कल रात शराब के नशे में पहले किसी बात को लेकर हुए विवाद में अपनी मां को पत्थर मार दिया। इसके बाद जब परिजन मां को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर गए तब तक युवक ने फांसी लगा ली पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। युवक ने फांसी क्यो लगाई इसका अभी खुलासा नही हो पाया है। 

जानकारी के मुताबिक बड़ापुरा पुरानी शिवपुरी निवासी राकेश 35 पुत्र रामरचरण जाटव शराब पीने का आदी था। बीती रात करीब 11 बजे वह शराब के नशे मेंं ही घर पहुंचा यहां पर शराब पीने को लेकर ही राकेश का अपनी मां से विवाद हुआ जिस पर से राकेश ने एक पत्थर अपनी मां में मार दिया। 

इस घटना में मां घायल हो गई और उसे परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए। जब परिजन अस्पताल से घर लौटे तो राकेश के घर लौटे तो राकेश घर के अंदर एक फांसी के फदें पर लटका मिला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मंगलवार को शव का पीएम कराकर मामले की पड़ताल शुरू कर दी है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!