करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम चंन्दावड़ा में एक किशोरी के साथ गांव के ही एक आरोपी ने छेड़छाड़ की घटना को अंजाम दे डाला। हांलाकि पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार प्रीति पुत्री हरीसिंह यादव परिवर्तित नाम उम्र 16 वर्ष निवासी चन्दावड़ा अपने घर से सुबह खुले में शौच के लिए जा रही थी। तभी पडौस में ही रहने बाले मोनू यादव में किशोरी का हाथ पकड़ लिया और उसके साथ अश£ील हरकत करने लगा। इस बात की शिकायत किशोरी ने पुलिस थाना दिनारा में की। जहां पुलिस ने आरोपी मोनू के खिलाफ धारा 354 ता.हि. 7/8 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
बताया गया है उक्त किशोरी के परिवार और आरोपी के परिवार में बीते कुछ समय से विवाद भी चल रहा है। इस विवाद के चलते पुलिस इस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।