सिंधिया के निर्देश पर कांग्रेस भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ करेगी हल्लाबोल आंदोलन

शिवपुरी। जिला कांग्रेस कमेटी शिवपुरी के प्रवक्ता हरवीर सिंह रघुवंशी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस श्रीमंत ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में सम्पूर्ण जिले में भाजपा के खिलाफ हल्ला-बोल आंदोलन करेंगी। भाजपा सरकार द्वारा हर वर्ग का शोषण किया जा रहा है। किसानों को डिजीटल इंडिया के नाम पर चैक थमाकर शोषण किया जा रहा है। 

वही आम उपभोक्ताओं को बिजली, डीजल और पेट्रोल की दरों में वृद्धि कर सरकार चारों हाथों से लूट रही है। वही आवास के नाम पर गरीब उपभोक्ताओं का शोषण किया जा रहा है, तथा ऑनलाईन कम्प्यूटर की आड़ में राजस्व विभाग द्वारा सेंकड़ों किसानों के खसरें में नाम इंद्राज करने के नाम पर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। 

गांव-गांव में पीने के पानी को लेकर त्राहि-त्राहि मची हुई है। लेकिन भाजपा सरकार सोई हुई है और स्वास्थ्य सुविधाएं बेहाल है, आंगनबाड़ी भर्ती के नाम पर जमकर भ्रष्टाचार हो रहा है। कांग्रेस पार्टी इन्ही मुद्दों को लेकर जिला कांग्रेस के नेतृत्व में प्रत्येक ब्लॉक में इस माह भाजपा सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल आंदोलन करेंगी। 

इस तात्क्रम में कोलारस ब्लॉक मुख्यालय पर दिनांक 24 अप्रेल को सुबह 10 बजे एक रैली निकाल कर एसडीएम कार्यालय का घेराव, हल्ला-बोल आंदोलन किया जावेगा।

इस आशय की जानकारी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सोहन गौड़, ओपी भार्गव एवं महेन्द्र यादव द्वारा संयुक्त प्रेस-विज्ञप्ति में दी है। ब्लॉक अध्यक्ष सोहन गौड़ द्वारा विधानसभा क्षेत्र के समस्त कांग्रेसजन, निर्वाचित जिला, जनपद,नगर पंचायत के प्रतिनिधि, वर्तमान एवं पूर्व समस्त सहयोगी संगठन, युवक कांग्रेस, सेवादल, किसान कांग्रेस, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग तथा समस्त सेक्टर प्रभारी एवं पोलिंग प्रभारी, सांसद प्रतिनिधि एवं समस्त कांग्रेसजनों से अनुरोध किया है कि वह 24 अप्रेल को सुबह 10 बजे ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय पर उपस्थित होकर कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित करें।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!