चरित्र पर शक: पति ने पत्नि की कुल्हाडी से काट कर की हत्या और थाने पहुंच गया

NEWS ROOM
करैरा। अभी-अभी खबर आ रही है कि जिले के करैरा थाना क्षेत्र के करैरा कस्बे में की नए अस्पताल के पास झौपड़ी बनाकर रह रही एक महिला की महिला के पति ने ही कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति पुलिस थाने पहुंच गया और पुलिस को पूरा मामला बताया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया है।  

जानकारी के अनुसार माखन उर्फ भूरा जाटव निवासी मुंगावली थाना करैरा की शादी आठ बर्ष पूर्व मछावली गांव की रबीना से हुई। बीते 7 साल तक तो दोनो पति-पत्नि साथ में रहे उसके बाद से रबीना करैरा आकर अपने दो बच्चों के साथ झोपड़ी बनाकर रहने लगी। 

माखन ने लगातार रबीना को गांव जाने की कहा पर रबीना ने मायके और ससुराल दोनो जगह जाने से इंकार कर दिया। पति ने जब तलाशी ली तो सामने आया कि उक्त महिला के संबंध आईटीवीपी में पदस्थ जवानों से है। इसी शक के आधार पर आज माखन  अपनी पत्नि के पास पहुंचा और उसे घर चलने को  कहा। जब पत्नि ने घर जाने से  मना किया तो आरोपी ने गुस्से में महिला की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। 

इस घटना के बाद आरोपी पत्नि को मौके पर ही मृत छोडक़र करैरा थाने पहुंच गया और पूरा घटनाक्रम बताया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृत महिला की लाश को पीएम के लिए भिजवा दिया है। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!