शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर इलाके में बीते रोज होली पर एक विवाहिता महिला ने अपने घर पर ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर मामला विवेचना में ले लिया था। मामले की जांच एसडीओपी जीडी शर्मा ने की तो सामने आया कि उसके ससुराल बालों से त्रस्त होकर मनीषा ने आत्मघाती कदम उठाया।
जानकारी के अनुसार घटना 13 मार्च 17 को मृतिका मनीषा पत्नि मनीष राठौर निवासी मनियर अपने घर में फांसी पर लटकी हुई मिली। मृतिका के मायके बालों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करार्ई कि उनकी पुत्री को दहेज के लिए प्रताडि़त किया जाता था और जब मनीषा ने दो पुत्रियों को जन्म दिया एवं कोर्ई पुत्र नहीं हुआ तो उसका पति मनीष, सास अनीता, ससुर हुकुमचंद, नंद काजल और देवर रवि उसे ताना मारा करते थे।
जिससे तंग आकर उसने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के विरूद्ध भादवि की धारा 498 ए, 34 और 306 का मामला दर्र्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।