मनियर काण्ड: बलात्कार के बाद नाबालिग की हत्या के आरोपी राजीनामा के लिए बना रहे दबाब

NEWS ROOM
शिवपुरी। शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के मनियर इलाके में बीते कुछ दिनों पहले बीज गोदाम प्रागंण में एक नाबालिग किशोरी की बलात्कार के बाद अंधे कत्ल के मामले को पुलिस ने 4 घण्टे में ही ट्रेस कर लिया था। और इस मामले में आरोपी को भी गिर तार कर जेल भेज दिया। इस घटना के बाद आरोपी के परिजन अब मृत किशोरी के परिजनों पर राजीनामा करने का दबाब बना रहे है। 

जानकारी के अनुसार 16 फरवरी की सुबह मनियर बीज गोदाम के पिछवाड़े 10 वर्र्षीय मुस्कान पुत्री रामस्बरूप जाटव की लाश पड़ी हुर्ई मिली थी। घटना स्थल देखने पर प्रतीत होता था कि उक्त बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई। बीज गोदाम पर चौकीदार के रूप में करीमा जाटव काम करता था, लेकिन उस दिन उसके छुट्टी पर जाने के कारण उसका पुत्र धारा सिंह चौकीदारी कर रहा था।

पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो पता चला कि आरोपी धारा सिंह बहला फुसलाकर बालिका को लाया था और उसने बीज गोदाम में अपने पिता के कमरे में उसके साथ दुष्कर्म किया जिसके प्रमाण भी उपलब्ध थे। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

फरियादी रामस्वरूप का कहना है कि कल पोहरी बस स्टेण्ड पर आरोपी धारा सिंह का पिता करीमा जाटव उसे मिला तथा उसे रोक कर राजीनामा करने के लिए दवाब बनाया। करीमा ने उससे कहा कि वह यदि राजीनामा कर लेगा तो उसे एक लाख रूपए दिया जाएगा। लेकिन फरियादी ने इससे इन्कार किया और पुलिस को पूरे मामले की सूचना दी। जिस पर पुलिस ने हत्यारोपी धारा सिंह के पिता करीमा जाटव के खिलाफ की धारा 195 ए, 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

आरोपी करीमा जाटव पर आरोप है कि उसने दुष्कर्र्म की शिकार बालिका के पिता पर राजीनामा करने के लिए दवाब बनाया और एक लाख रूपए का लालच दिया। पुलिस ने बालिका के पिता रामस्वरूप की रिपोर्ट पर मामला कायम किया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!