लो जी, अब पुलिस चौकी में ही चोरी हो गई

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के लुकवासा चौकी में ही बीते रोज चोरों ने सेंध लगाते हुए चोरी की घटना को अंजाम दे डाला। हांलाकि पुलिस इस बात की पुष्टि नहीं कर रही है। अब इसे पुलिस में के बुरे दिन कहे तो कोई गलत नहीें होगी। 

जानकारी के अनुसार बीते रोज होली के दौरान पुलिस की पार्टी चल रही थी। तभी सूनी चौकी देखकर अज्ञात चोर ने निशाना बनाकर चौकी परिसर में दरौगाजी की जेब में रखे चार हजार रूपए,एक दरौगा जी की जेब से डेढ़ हजार रूपए और एक मोबाईल पार कर दिया।

पुलिस ने अपनी बदनामी के चलते उक्त मामले में कागजी कार्यवाही नहीं की है। पुलिस अपनी बदनामी को बचाने के लिए उक्त मामले को दबाने का भी प्रयास कर रही है। 

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!