पल्सर चालक ने राहगीर को उडाया, मौत

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले के अमोला थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम सिरसौद में विगत दिवस एक अज्ञात पल्सर मोटरसाइकिल चालक ने एक बाइक सवार युवक में टक्कर मार दी। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ कर दी है।

जानकारी के अनुसार हरनाम निवासी सिरसौद विगत 13 मार्च की रात्रि 8 बजे अपनी मोटरसाइकिल से कहीं जा रहा था तभी सिरसौद रोड पर अज्ञात पल्सर मोटरसाइकिल चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए हरनाम में टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। 

परिजन हरनाम को बिना पुलिस को सूचना दिए इलाज के लिए झांसी ले गए, लेकिन जब यहां हरनाम की हालत में सुधार नहीं हुआ तो वह उसे ग्वालियर ले जा रहे थे इसी दौरान हरनाम की मौत हो गई। प्रहलाद पुत्र किशनलाल लोधी निवासी सिरसौद की रिपोर्ट पर से पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ धारा 304 ए के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!