पर्यवेक्षको ने हिलने पर भी लगाई पाबंदी, पेशाब को भी परेशान छात्र

Updesh Awasthee
शिवपुरी। जिले में इस समय आईटीआई की ऑन लाईन परीक्षाए संचालित हो रही है। यह परीक्षाएं टीसीएस (टाटा कंसंल्टेंसी सर्विस मुंबई) द्ववारा संपूर्ण मप्र आयोजित कराई जा रही है। इन्ही परीक्षाओ में 30 परीक्षार्थियो पर एक पर्यवेक्षको की ड्यूटी का नियम है। लेकिन शिवपुरी में आयोजित हो रही आईटीआई की परिक्षाओ में पूरे नियमों को तोडा जा रहा है। बताया गया है कि न्यू रेडिऐंट आईटीआई कॉलेज की छात्र इस समय आईटीआई की परीक्षाएं दी जा रही है। इस कॉलेज के 12 छात्र परीक्षाए दे रहे है। 

इस परीक्षा केन्द्र पर मात्र 12 छात्रों पर 4 पर्यवेक्षको की ड्यूटी परीक्षा प्रभारी ने लगा दी है। जिससे यह 4 पर्यवेक्षक छात्रो को वेवजह परेशान किया जा रहा है। छात्रो को हिलने तक भी नही दिया जा रहा है। पेशाब करने भी बडी मुश्किल से छोडा जा रहा है। इस कारण छात्रो ने परीक्षा कक्ष में हंगामा कर दिया। बडी ही मुश्किल से स्थिती को संभाला गया। इस मामले में अपने राम का कहना है कि 12 छात्रो पर इस कारण 4 पर्यवेक्षक रखे गए है जिससे कॉलेज प्रबंधन पर प्रेशर बन सके। 

इनका कहना है कि 
हंगामे की खबर के बाद मैं कॉलेज में गया था वहां छात्रो ने कोई हंगामा नही किया शांति प्रिय तरीके से परीक्षा आयोजित कराई गई है। फिर भी हंगामे की खबर थी कुछ तो हुआ होगा।  पर्यवेक्षको की ड्यूटी हटाकर दूसरे शिक्षको की डूयूटी लगाई जा रही है। 
जेपी कोली 
प्रभारी प्रिंसिपल आईटीआई कॉलेज
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!