मछली पकडने डाला जाल,खुद ही फंस गया और मौत

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के देेहात थाना क्षेत्र के अंतर्र्गत आने वाले ग्राम मझेरा तालाब में एक युवक की मछली के जाल में फंस जाने से उसकी मौैत हो गई। पुलिस ने शव को तालाब से बाहर निकाल कर मर्ग कायम कर लिया है।

जानकारी के अनुसार फरियादी कमला पत्नि रामचरण आदिवासी उम्र 60 साल निवासी मझेरा ने रिपोर्ट दर्ज करार्ई की मेरा पुत्र रामस्वरूप पुत्र रामचरण जाटव मझेरा तालाब के पास से जा रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह तालाब में जा गिरा। 

तालाब में मछली का जाल पड़ा हुआ था और तालाब में गिरने के बाद रामस्वरूप मछली के जाल में फंस गया। चूंकि उसे तैरना नहीं आता था जिस बजह से वह तालाब से बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने पीएम कराकर मृतक के शव को उसके परिजनों को सौंप दिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!