पांच हजार का ईनामी बदमाश दबौचा

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र पुलिस ने आज एक पांच हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर दबौच लिया है। उक्त बदमाश पर मुरैना सहित शिवपुरी के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र में लूट सहित बलवा की धाराओं में मामले दर्ज है।

आज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे ने प्रेस वार्ता में मीडिया को बताया कि बीते रोज पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली शिवपुरी और मुरैना के चोरी और लूट के फरार इनामी बदमाश सुरेश पुत्र रामधार गुर्जर उम्र 40 निवासी तालपुरा थाना सुमावली जिला मुरैना विनेगा आश्रम के गेट पर किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में बैठा हुआ है। 

जिस पर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य को तत्काल आरोपी को दबौचने के लिए निर्देशित किया। जिसपर तुरंत थाना प्रभारी सतनवाड़ा डॉ जय सिंह गुर्जर ने मय दल के जाकर आरोपी को दबौच लिया। बताया गया है कि उक्त आरोपी पर मुरैना के सुमावली सहित जिले के कई थानों में मामले दर्ज है। 

आरोपी ने एक वर्र्ष पूर्र्व ग्राम चिटौरी से भैंसे चोरी की थी जिन्हें बरामद कर लिया गया था लेकिन आरोपी फरार था। पुलिस अधीक्षक ने उसकी गिर तार के लिए 5 हजार रूपए का ईनाम घोषित किया था।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!