बदरवास। जिले के बदरबास थाना क्षेत्र के बदरवास कस्बे में ही खेत से निकल रहे एक डंपर पर ग्रामीणों ने उस समय पत्थरों की बारिस कर दी। जिससे डंपर के सीसे चकना चूर हो गए। इस बात की शिकायत डंपर चालक ने बदरबास थाने में की। जहां पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जानकारी के अनुसार फरियादी राजेन्द्र पुत्र रामसिंह सिसौदिया अमोला हाउस अपने डंपर क्रमांक एमपी 33 एच 0902, एमपी 33 एच 0734 सेे बामौर क्रेशर से गिट्टी लेकर आ रहे थे।
फरियादी ने बताया कि जब उसके डंपर आरोपी कल्याण जाटव के खेेत से लगी हुर्ई सड़क़ से निकल रहे थे तो आरोपी ने डंपर पर पत्थर फैंक कर कांच फोड़ दिए। पुलिस ने आरोपीयों के खिलाफ धारा 366, 323 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।