खेत में घास काट रही थी,पडौसी आया और कर डाला बलात्कार

करैरा। जिले के करैरा थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशखेड़ा में विगत दिवस खेत में काम कर रही एक युवती के साथ पड़ौस में रहने वाले युवक ने बलात्कार कर दिया और उसे जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पुलिस ने इस मामले में पीडि़त युवती की रिपोर्ट पर से आरोपी के खिलाफ धारा 376, 506 का प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया। 

जानकारी के अनुसार 20 वर्र्षीय युवती 18 मार्र्च को शाम 5 बजे अपने खेत पर घास लेने गर्ई थी उस समय आरोपी राजेन्द्र पुत्र हरिचरण कुशवाह निवासी गणेशखेड़ा वहां पहुंच गया और उसने युवती को अकेला देख उसे पकड़ लिया और अपने साथ वहां स्थित एक पुलिया के नीचे ले जा कर युवती के साथ बलात्कार की घटना को अंजाम दे डाला। घटना के बाद आरोपी ने युवती को इस घटना के बारे में किसी को भी बताने पर जान से मारने की धमकी दे डाली।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!