परिवार खेत पर गया और चोरों ने कर दिया घर साफ

पोहरी। जिले के पोहरी थाना क्षेत्र के ग्राम परिच्छा में कल दोपहर अज्ञात चोरों ने एक घर में घुसकर वहां रखे चांदी के आभूषणों सहित  नगदी चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक घर के दरवाजे की कुंदी लगाकर खेेत पर चला गया था। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 454, 380 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार रघुवीर पुत्र भमरू कुशवाह निवासी परिच्छा कल दोपहर अपने खेत पर चला गया था और घर के दरवाजे की कुंदी लगा दी थी लेकिन उसमें ताला नहीं लगाया। जिसका फायदा अज्ञात चोर ने उठाया और घर में घुस गया जहां उसके घर में रखे चांदी के कड़े, मेबरी, बाजूबंद सहित नगदी चोरी कर लिए। शाम को जब रघुवीर वापस लौटा तो उसे घर का सामान बिखरा हुआ मिला और आभूषण गायब थे। तुरंत ही उसने घटना की जानकारी थाने जाकर दी। जिस पर पुलिस ने कायमी कर ली। 
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!