डायवर्सन क्रास कर रही कार ने दो बाईकों को उडाया,एक की मौत,4 घायल

शिवपुरी। जिले के सतनवाड़ा थाना क्षेत्र के मुन्ना होटल के सामने बीती रात्रि हाईवे पर डायवर्सन क्रास कर रही एक कार ने दो बाईक सवारों को उडा दिया। जिससे बाईकों पर सवार एक युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। जबकि उक्त घटना में 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। 

जानकारी के अनुसार बीती रात्रि एक फीगो कार ग्वालियर से शिवपुरी की ओर आ रही थी। तभी मुन्ना होटल के पास नवनिर्मित हाईवे पर डायर्वसन क्रास करते समय कार अनियत्रित होकर दो बाईकों से टकरा गई। उसके बाद अनियत्रित कार रोड से नीचे उतर गई और रोड के किनारे खड़े गांव के चौकीदार औतर पुत्र नबलू आदिवासी उम्र 35 वर्र्ष निवासी सहराना ग्राम कांकर को कार ने रौद दिया। जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!