डण्डा बैंक संचालक से जीतू से त्रस्त होकर गटका था इंदू ने जहर

NEWS ROOM
खनियाधाना। जिले के खनियाधाना थाना क्षेत्र के खनियाधाना कस्बे में ही एक युवक ने डण्डा बैंक से त्रस्त होकर जहरीले पदार्थ का सेबन कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पुलिस ने इस मामले में मर्ग जांच के बाद आरोपी डण्डा बैंक संचालक पर आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार इंद्रपाल उर्फ इंदू पुत्र भगवानदास सेन उम्र 25 वर्ष निवासी खनियाधाना ने खनियाधाना कस्बे में ही निवासरत जीतू यादव से 400 रूपये उधार लिए थे। उसके बाद मृतक उक्त युवक को चार सौ के एक हजार रूपए दे चुका था। लेकिन अपराधिक किस्म का होने के चलते डण्डा बैंक का व्याज लगाकर उक्त युवक मृतक से चार हजार रूपए और मांग रहा था। 

जिस पर युवक ने चार हजार रूपए नहीं देने पर लगातार उसे रूपए देने के लिए प्रताणित करने लगा। इस प्रताणना से तंग आकर 27 फरबरी को इंदू ने जहरीले पदार्थ का सेबन कर लिया जिससे उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने उक्त मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई थी। जांच के दौरान डण्डा बैंक के संचालक जीतू यादब पर पुलिस ने धारा 306 ताहि के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!