अज्ञात वाहन ने बाईक सवारों को उडाया,तीनों की मौके पर ही मौत

NEWS ROOM
शिवपुरी। जिले के बामौरकला थाना क्षेत्र के बुरहानपुर रोड़ पर एक अज्ञात बाहन ने बाईक पर सबार तीन युवकों को रौंद डाला। जिससे बाईक पर सबार तीनों युवकों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। इस बात की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। जहां पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक युवकों को पीएम के लिए खनियाधाना भिजवाया।

जानकारी के अनुसार बीते रोज उमेश पुत्र उधम सिंह लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी छपरा चक थाना चंदेरी अपनी बाईक क्रमांक एमपी 08 एमवी 6404 से राग पंचमपुर का मेला देखकर ललितपुर से अपने दो साथी वृखभान पुत्र बालचंद्र लोधी उम्र 45 वर्ष निवासी नाउनी चंदेरी और राजपाल पुत्र दशरथ लोधी उम्र 28 वर्ष निवासी थाना बामौरकलां के साथ खिरिया लौट रहे थे। तभी बुरहानपुर रोड़ पर किसी अज्ञात वाहन ने बाईक सबार तीनों युवकों को रौंद दिया। जिससे बाईक वाईक पर सबार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। 

उक्त घटना के रात्रि 12 वजे के बाद की बताई जा रही है। इस घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सुबह जब राहगीरों ने उक्त लोगों को रोड़ पर पडा हुआ देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!