पार्टनर कोंचिंग संचालकों ने छात्रों के सामने ही कर दी थी बेज्जती इस लिए गटका था शिक्षक ने जहर

NEWS ROOM
नरवर। जिले के नरवर थाना क्षेत्र के मगरौनी चौकी क्षेत्र के मगरौनी कस्बे में ही संचालित एक कोंचिंग के संचालक ने अपने ही पार्टनर दोस्तों से परेशान होकर जहरीले पदार्थ का सेबन कर आत्महत्या कर ली थी। इस मामले में मृतक युवक सुसाईड नोट भी छोड़ गया था। इस सुसाईड नोट के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच कर पार्टनर दोस्तो पर आत्महत्या उत्प्रेरण का मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार बीते 10 फरवरी को सुवह 7 बजे कैलाश पुत्र हरभजन शाक्य मगरौनी कस्बे में ही अपनी कोंचिंग पर बच्चों को पढ़ा रहा था। तभी कोंचिंग सेंटर के पार्टनर चंदन कुशवाह और पंकज शाक्य आ गए और छात्रों के सामने ही कोंचिंग के रूपयों को लेकर विवाद करने लगे। छात्रों को सामने बेज्जती कैलाश को अच्छी नही लगी और उसने कोंचिंग सेंटर में ही जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया।

जिससे कैलाश की हालात बिगडने लगी तो परिजन युवक को लेकर ग्वालियर पहुंचे। जहां कैलाश ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया था। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई थी। मामले की जांच में सुसाईड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोपी पार्टनर चंदन कुशवाह और पंकज शाक्य के खिलाफ धारा 306,34 ताहि 3(2)5 एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!