मंदिर की दानपेटी चोर कट्टे के साथ पकड़े

NEWS ROOM
करैरा। जिले के करैरा अनुविभाग के दिनारा थाना क्षेत्र में पुलिस तीन आरोपीयों को दबौच लिया है। पकडे गए आरोपीयों से पुलिस ने दो देशी कट्टे और तीन जिंदा राउण्ड बरामद किए है। पकड़े गए आरोपीयों से पुलिस ने अवैध शराब भी जप्त की है।

जानकारी के अनुसार बीते रोज पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार पाण्डे को मुखबिर से सूचना मिली कि दिनारा थाना क्षेत्र के दो अलग अलग जगह पर दो व्यक्ति अवैध शराब लेकर सेवडीकलां से आ रहे है। और एक युवक किसी बारदात को अंजाम देने की फिराक में अबैध हथियार लिए नर्सरी के पास थनरा रोड़ पर घूम रहा है। 

जिसपर पुलिस अधीक्षक ने तत्काल आईपीएस अनुराग सुजानिया को सूचित किया। एसडीओपी अनुराग सुजानिया ने तत्काल दिनारा थाना प्रभारी रामराजा तिवारी को टीम बनाकर उक्त आरोपीयों पर कार्यवाही के लिए निर्देशित किया। 

जिसपर थाना प्रभारी ने चैकिंग पोईंट लगाकर बाईक क्रमांक एमपी 32 एमडी 1690 की जांच की तो बाईक पर बैठै दो व्यक्तियों के कब्जे से 70 लीटर अवैध शराब दबौच ली। उक्त आरोपीयों से पूछताछ की तो आरोपीयों ने अपने नाम राहुल पुत्र प्रकाश चंद्र जाटव उम्र 23 साल निवासी थनरा हाल निवासी चुनगर फाटक दतिया और सोनू पुत्र नरेश अहिरवार उम्र 19 वर्ष निवासी बाजना थाना रक्सा जिला झांसी बताया। 

पकडे गए आरोपी सोनू से पुलिस ने एक देशी कट्टा व जिंदा राउण्ड बरामद किया है। वही आरोपीयो से कडाई से पूछताछ में माता मंदिर दिनारा की दान पेटी की चौरी भी स्बीकार की। वही तीसरे आरोपी जीतेन्द्र पुत्र लालाराम जाटव उम्र 22 वर्ष निवासी थनरा से भी एक देशी कट्टा और दो जिंदा राउण्ड बरामद किए है। पकडे गए बदमाशों ने झांसी में भी चोरी की बारदातो को अंजाम देना स्बीकार किया है।

Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!