गुटीय राजनीति के कारण शिवपुरी में नही आ रहा सिंध का पानी: राघवेन्द्र गौतम

NEWS ROOM
शिवपुरी। मप्र जनअभियान परिषद के उपाध्यक्ष राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राघवेन्द्र गौतम ने आज नर्मदा यात्रा के विषय पर बुलाई गई प्र्रेस वार्ता में एक सवाल के जबाब में कहा कि गुटीय राजनीति के कारण शिवपुरी को सिंध का पानी नसीब नही हो पा रहा है। आज दोपहर को शिवुपरी के एक प्राईवेट रेस्टोरेंंट में प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह द्वारा चलाई जा रही नर्मदा यात्रा को लेकर प्रेस वार्ता का आयोजन रखा था। इस प्रेस वार्ता में पत्रकारो के सवालो के हमले में फसकर उन्होने शिवपुरी की लाईफ लाईन समझी जानी वाली सिंध परियोजना के विलंब का श्रेय  गुटीय राजनीति को दिया। हालाकि वह इस जबाब से बाद में बचते नजर आए। 

राघवेन्द्र गौतम ने प्रेस वार्ता शुरू करते हुए सीएम की नर्मदा यात्रा पर बोलना शुरू किया तो शिवुपरी की प्रेस ने कहा कि नर्मदा यात्रा से इस शहर को कोई लेना-देना नही है। देश में भाजपा की सरकार प्रदेश में भाजपा की सरकार और विधायक भी भाजपा के हैँ। इसके बाद आप भी भाजपा से मंत्री मनोनित है। फिर भी सिंध नरवर से शिवपुरी की यात्रा कई वर्षो से नही कर पा रही है। 

प्रेस का साफ कहना था कि पहले वह यह बताए शिवपुरी वासियो को सिंध का पानी कब नसीव होगा चारो ओर से पूछ गए इस जबाब में वह असहज हो गए और वह यह कहते नजर आए कि मामले में प्रभार या दूसरे मंत्री कुछ कह पाऐगें हम तो मनोनित है हम क्या बताए उनकाा यह भी कहना था कि वे खुद इस मामले में शिवुपरी का होने के नाते शिवपुरी के निवासियो के साथ है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!