शिवपुरी विधायक और मंत्री सिंधिया आज लेंगी जिला अधिकारियों की बैठक

शिवपुरी। खेल एवं युवा कल्याण धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया 31 मार्च को अपराह्न 05 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में दौरे के समय प्राप्त आवेदनों का निराकरण एवं जिला अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। जिसमें समस्त कार्यालय प्रमुख समय पर सीएम हेल्पलाईन, जनसुनवाई, समाधान ऑनलाईन के आवेदन पत्रों के निराकरण की जानकारी तथा विभागीय क्रियाकलापों की जानकारी लेकर उपस्थित रहें। 

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार यशोधरा राजे  सिंधिया रात्रि विश्राम पश्चात 31 मार्च को प्रात: 09 बजे शोक संतृप्त परिवारों के यहां संवेदना व्यक्त करने जाएंगी।  09:30 बजे शिवपुरी ग्राम भयावन भोडन के लिए रवाना होंगी, जहां आप भेड़ पालको को स्वेच्छानुदान राशि के चेक वितरण करेंगी और स्वसहायता समूहों की महिलाओं को चेक वितरण करेंगी। 

प्रात: 10:45 बजे से दोपहर 12 बजे तक ऊन संवर्धन योजना के तहत भेड़ पालकों को प्रमाण पत्र एवं दवाई का वितरण करेंगे। विधायक निधि से महादेव रपटे एवं ककरौआ ठुनी मनोरंजन भवन बाउण्ड्रीवाल का भूमिपूजन करेंगी। दोपहर 12 बजे से 01 बजे तक ग्राम भयावन में भोजन, दोपहर 01:15 बजे से 02:15 बजे तक ग्राम छिरवाहा आगमन एवं जन समस्याओं के निराकरण पर चर्चा व जनसामान्य से भेंट करेंगी।

दोपहर 02:30 बजे से 3:30 बजे तक ग्राम गणेशखेड़ा में हाईस्कूल भवन का लोकापर्ण एवं विजयपुर तालाब का  भूमिपूजन करेंगी। अपराह्न 04 बजे नावली रेस्ट हाउस सिंचाई विभाग  पहुंचेगी। शाम 07 बजे कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगी। 

इसी प्रकार 01 अप्रैल 2017 को प्रात: 09 बजे जनसामान्य से भेंट, प्रात: 09:30 बजे से ग्राम तानपुर के लिए प्रस्थान, प्रात: 10 बजे से 10:30 बजे तक ग्राम तानपुर से झूंड मु यमंत्री सडक़ का अवलोकन  प्रात: 11 बजे से 12 बजे तक ग्राम सानपुर में जन समस्याओं के निवारण एवं लालगढ से मानपुर प्रधानमंत्री सडक़ का लोकापर्ण, ग्राम मानपुर से झलवासा मु यमंत्री सडक़ का अवलोकन एवं धर्मस्व विभाग द्वारा निर्मित मंदिर का अवलोकन करेंगी। 

दोपहर 12:30 बजे नबाव साहब रोड का अवलोकन, दोपहर 12:45 बजे न्यू सिफीनेट प्राईवेट कॉलेज में प्रधानमंत्री कौशल विकास केन्द्र का उद्घाटन करेंगी। दोपहर 01 बजे से 02 बजे तक निषादराज जयंती कार्यक्रम के उपरांत दोपहर 02 बजे सर्किट हाउस पहुचेंगी।