पुरानी शिवपुरी डिस्पोजल की दुकान में चोरी, चोर सीसीटीवी में कैद

Updesh Awasthee
शिवपुरी। शहर के देहात थाना क्षेत्र के छोटा लुहारपुरा क्षेत्र में स्थिति एक डिस्पोजल की दुकान पर ग्राहक बनकर आए ग्राहक ने गल्ले में रखे पांच हजार रूपए पार कर दिए। उक्त पूरा घटनाक्रम सीसीटीव्ही में भी कैद हो गया है। इस बात की शिकायत पीडित ने बीते रोज सीसीटीव्ही फुटेज निकालने के बाद पुलिस से की। पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिलीप पुत्र बृजराज शरण वैश्य उम्र 46 वर्ष निवासी छोटा लुहारपुरा की अपनी डिस्पोजल की दुकान मां विमला बाई को विठाकर कही चला गया था। तभी दुकान पर एक ग्राहक आया और सामान लेने लगा। सामान देने के बाद आरोपी ने मां को 2 हजार का नोट थमाया। जिसपर फरियादी की मां ने रूपए चैंज न होने की बात कही। 

आरोपी ने विमला बाई से कहा की गल्ले में देख ले खुल्ले रूपए होंगे। जिसपर विमला बाई ने गल्ला खोलकर देखा तो आरोपी ने सफाई दि ााते हुए गल्लें में रखे 5 हजार रूपए पार कर दिए। उक्त घटना 17 फरवरी की बताई जा रही है। उसके बाद रूपए गायव होने पर फरियादी ने तत्काल उक्त मामले को लेकर सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले और पुलिस को दिए पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!