मेरी पत्नी SI बन गई, अब मुझे धमकाती है

अशोकनगर। एक बेरोजगार पति ने सब इंसपेक्टर पत्नी पर मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। उसने SP से भी शिकायत की है। पति की पीड़ा है कि, पत्नी उसे पुलिसिया रौब दिखाती है। कहती है, अकेले आना तुझे व तेरे परिवार को देख लूंगी। 

शिवपुरी निवासी विनोद कुमार जाटव ने एसपी संतोषसिंह गौर से शिकायत की है। शिकायत में कहा है कि एक मई 2012 को उसकी शादी रीना से हुई थी। शादी के बाद गुना में रहने वाले उसके ससुर ने कहा कि रीना की पढ़ाई चल रही है। इसलिए एक साल तक लेने मत आना। इस दौरान उसकी पत्नी पिता के साथ गुना में रही। इसके बाद रीना की पुलिस विभाग में सब इंसपेक्टर पद पर नियुक्ति हो गई।

विनोद कुमार ने SP से कहा कि पत्नी का 4 साल में मुश्किल से 8-10 दिन ही उसके साथ रहना हुआ। 13 नवंबर को रीना के चाचा ने सुलह कराने उसे गुना बुलाया था, लेकिन बात नहीं बनी।विनोद का अारोप है कि रीना अकेले आने पर उसे और उसके परिवार को देख लेने की धमकी देती है। विनोद कहना है कि, रीना उस पर सरकारी नौकरी करने के लिए दबाव डालती है। वो कहती है कि अगर ऐसा नहीं कर सके, तो वो तलाक ले लेगी। उसे शर्म महसूस होती है। उधर, रीना ने अपने पति के सारे आरोपों को नकार दिया है।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!