नाबालिग का बलात्कार, मामला दर्ज

शिवपुरी। जिले के भौंती थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम मनपुरा में एक सप्ताह पूर्व हुए दुष्कर्म के मामले में बीते रोज एसडीम के आदेश के बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 

जानकारी के अनुसार फरियादी रानी पत्नि खेमराज आदिवासी कहा कि मेरे पास में ही रहने वाले एक आदिवासी युवक ने मेरी बेटी के साथ गलत कृत्य जिस पर भौती पुलिस ने फरियादी को भगा दिया था। 

लेकिन फरियादी एक शिकायती आवेदन पिछोर एसडीएम संजीव जैन को दिया जिस पर से संजीव जैन ने मामले की गंभीर समझते हुए तत्काल प्रकरण में एफआईआर दर्ज करने के आदेश भौंती थाना प्रभारी को दिये जिस पर से फरियादी रानी आदिवासी की रिपोर्ट पर आरोपी मोहन आदिवासी के खिलाफ धारा 376 ताहि. 3/4 पीसीएसओ एक्ट का प्रकरण दर्ज किया गया।
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!